Select Date:

विमेंस वनडे वर्ल्डकप से पहले ट्राई सीरीज खेलेगी भारतीय टीम:श्रीलंका मेजबानी करेगा, तीसरी टीम साउथ अफ्रीका

Updated on 07-03-2025 02:22 PM

वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय विमेंस टीम श्रीलंका में अप्रैल-मई में वनडे ट्राई सीरीज में खेलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। श्रीलंका और टीम इंडिया के अलावा तीसरी टीम साउथ अफ्रीका होगी। वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर में भारत में होना है।

तीनों टीमें दो- दो बार एक दूसरे से भिड़ेंगी 

हर एक टीम दो बार अन्य टीमों के साथ खेलेगी, यानी एक टीम चार मैच खेलेगी। पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल खेलेंगे। सीरीज की शुरुआत मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। ये सभी मैच दिन में खेले जाएंगे, जो 27 अप्रैल से 11 मई तक कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 

श्रीलंका वर्तमान में न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल दौरे पर है, जबकि भारत के अधिकांश खिलाड़ी घर पर WPL में हिस्सा ले रहे हैं। कुछ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी भी WPL में हैं।

श्रीलंका एशिया कप चैंपियन 

श्रीलंका वर्तमान में एशिया कप चैंपियन है। फाइनल में भारत को हराया था। साउथ अफ्रीका पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था, जिसने भारत को लीग स्टेज में बाहर कर दिया था। हालांकि, भारत ICC वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। जबकि साउथ अफ्रीका चौथे और श्रीलंका सातवें स्थान पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2025
टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है। यहां गेंदबाजों के लिए विकल्प काफी कम होते हैं। जब पिच और परिस्थिति दोनों बल्लेबाजों के साथ हो तो गेंदबाजों के…
 20 March 2025
नई दिल्ली: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हमेशा से ही एक मजबूत टीम रही है। टीम ने अभी तक पांच बार खिताब जीते हैं। 2025 का आईपीएल सीजन 22 मार्च…
 20 March 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट का यह 18वां सीजन है। सीरीज की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के…
 20 March 2025
नई दिल्ली/ज्योतिर्मय हल्दर: दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना गांव में जून 2024 में एक उत्सव का माहौल था। बुढ़ाना में इससे पहले ऐसा माहौल कभी नहीं देखा…
 20 March 2025
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने दुबई में इस महीने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 58 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी…
 20 March 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच हैं। हाल के दिनों में राहुल द्रविड़ को कभी बैसाखी तो कभी व्हील…
 13 March 2025
नई दिल्ली: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। सीजन का ओपनिंग मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के…
 13 March 2025
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की बहन की शादी में एमएस धोनी और गौतम गंभीर समेत कई बड़े क्रिकेट सितारे शामिल हुए। यह शादी मसूरी में इसी हफ्ते हुई। धोनी ने खूब डांस किया…
 13 March 2025
नई दिल्ली: हंसता हूं अपनी बर्बादियों पर, रोने को अब बचा ही क्या है? कुछ ऐसा ही सोच रहा होगा यह इंटरनेशनल खिलाड़ी, जिसकी कभी तूती बोलती थी। लोग एक झलक…
Advt.