Select Date:

कौशल्या माता विहार योजना : रजिस्ट्री नहीं कराने वालों के फ्लैट्स होगें निरस्त

Updated on 04-04-2025 01:20 PM

रायपुर। कौशल्या माता विहार योजना (कमल विहार) में जिन आवंटितों ने फ्लैट्स की संपूर्ण राशि जमा करा दी किन्तु रजिस्ट्री करवा कर कब्जा नहीं ले रहे हैं। ऐसे आवंटितियों के फ्लैट्स निरस्त कर दिए जाएगें । ऐसे आवंटितियों को को रजिस्ट्री करवाने के लिए पहले सूचना दी जाएगी। यदि वे रजिस्ट्री नहीं करते हैं तो उनके फ्लैट्स निरस्त करने की कार्रवाई रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा की जाएगी। फ्लैट्स बन जाने के बाद प्राधिकरण को ऐसे आवंटितियों के फ्लैट्स की देखरेख व सुरक्षा में अतिरिक्त व्यय करना पड़ रहा है जिससे प्राधिकरण को हर महीने अतिरिक्त आर्थिक बोझ सहना पड़ रहा है।  

सीईओ ने फ्लैटों में जा कर निवासियों से पूछा – कोई समस्या तो नहीं..

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुन्दन कुमार ने चार घंटे तक कौशल्या माता विहार योजना का सघन दौरा कर किया। उन्होंने तकनीकी, राजस्व शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों से फ्लैट्स की समस्याओं के बारे जानकारी ली। वे निवासरत लोगों के फ्लैट्स में गए और उनसे पूछा कि “उन्हें यहां कोई समस्या तो नहीं है ? ” इस पर लोगों ने नालियों, सीपेज, साफ सफाई और स्ट्रीट लाईट नहीं जलने की समस्या बताई । जिस पर श्री कुमार ने तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य सड़कों पर नियमित रुप से लाईट जले यह सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता ने जो शिकायत की है उस स्ट्रीट लाईट को आज शाम से शुरु कर दें। उन्होंने निवासियों की मांग पर फ्लैट्स के पानी की पाईप लाईन में वाल्व लगाने का भी निर्देश दिया। जिन घरों में निर्माण की समस्याएं है उन्हें ठेकेदार के डिफेक्ट लाईबिल्टी पीरियड़ के अन्तर्गत होने के कारण सुधार कार्य कराने का भी निर्देश दिया।

आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने योजना के विभिन्न सेक्टरों में निर्मित फ्लैट्स का निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया तथा योजना में निर्मित ईड्ब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स के आवंटन की स्थिति, रिक्त फ्लैट्स, निवासरत फ्लैट्स की संख्या से भी अवगत हुए। अधिकारियों ने उन्हें बताया गया कि रिक्त फ्लैट्स का विक्रय विज्ञापन के माध्यम से किया जा रहा है। स्थल निरीक्षण के दौरान सेक्टर – 2 में निर्माणाधीन रोहाऊस के 32 मकानों का भी अवलोकन किया गया। कार्य में देरी कारण उपस्थित ठेकेदार को फटकार लगाई और 18 अप्रैल तक मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु लिखित सहमति ली गई।

इस मौके पर प्राधिकरण के अधीक्षण अभीयंता अनिल गुप्ता व एम.एस. पांडे, कार्यपालन अभियंता सुशील शर्मा, सहायक अभियंता विवेक सिन्हा, उप अभियंता कीर्ति केमरो, राकेश मनहरे, राजस्व अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह उपस्थित थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
बिलासपुर ।  राम नवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित "श्री रामलला दर्शन यात्रा" का भव्य शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वज फहराकर किया।"चलो अयोध्या" नामक…
 07 April 2025
रायपुर। राजीव समौदा-निसदा डायवर्सन योजना (फेस-2) के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्रफ एवं डी.आर.बी. कार्य का मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) आर. पुराम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एक्वाडक्ट की गुणवत्ता…
 07 April 2025
मोहला ।  भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा जल और भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 अप्रैल 2025…
 07 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
 07 April 2025
रायपुर। अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में…
 07 April 2025
राजनांदगांव।  रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में  7 अप्रैल सोमवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।यह शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे निकाली जायेगी जो…
 07 April 2025
बगिया। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया।सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो…
 07 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर संभाग के लिए नासूर बन चुके नक्सलवाद का पदार्पण 1980 के दशक में हुआ, बस्तर में पहली नक्सली वारदात 4 अप्रेल 1991 को बीजापुर के मरईगुडा-गोलापल्ली में जवानों के…
 07 April 2025
दुर्ग । जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय…
Advt.